फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: ड्रोन कैमरे से होगी गांव की रखवाली, चार कोरोना हॉटस्पॉट पर तैनात सैकड़ों जवान

Fri, 10 Apr 2020 03:22 PM IST
vivek shukla हरिकेश चंद्र पाठक, महराजगंज (लक्ष्मीपुर)।
विज्ञापन
MaharajGanj news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि के बाद क्षेत्र के चार गांवों को चार अप्रैल से ही पूरी तरह से सील कर दिया गया है। गांवों में किसी को आने व गांव से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। ऐसे में उनकी सुरक्षा के साथ ही उनकी आवश्यकता को भी पूरी करने के लिए प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। पुलिस ड्रोन कैमरे से गांव की निगरानी करेगी।  

विज्ञापन


उक्त गांवों के आवागमन को रोकने के लिए जहां तीन स्थाई व आठ अस्थाई बैरियर बनाए गए हैं। ग्रामीणों की सुविधाओं का ख्याल रखने के लिए दो मजिस्ट्रेट, 6 उप निरीक्षक व 37 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। वहीं स्थानीय स्तर पर नोडल अधिकारी व उप जिलाधिकारी फरेंदा तथा नौतनवां भी हर वक्त उक्त गांवों का जायजा ले रहे हैं। वहीं गांव में स्थानीय आशा व एएनएम के साथ ही दो रैपिड रिस्पांस टीम लगाई गई है।

क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत विशुनपुर फुलवरिया व विशुनपुर कुर्थिया को सील करने के लिए पांच अस्थाई बैरियर बनाया गया है। जहां 4 उप निरीक्षक समेत 32 पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगे हैं। पुलिस कर्मियों की कमी को देखते फरेंदा से 10 पुलिस कर्मियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

वहीं कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़हरा इंद्रदत्त व कम्हरिया बुजुर्ग में तीन स्थाई व तीन अस्थाई बैरियर बनाया गया है। जहां दो उप निरीक्षक व 15 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। यहां के लिए बृजमनगंज थाना से पांच पुलिस कर्मी बुलाया गया है।

तहसीलदार नौतनवां अशोक कुमार गुप्ता व तहसीलदार फरेंद्रा नरेश चंद के साथ ही स्थानीय स्तर पर नोडल अधिकारी व दोनों ही तहसील क्षेत्र के उप जिलाधिकारी ग्रामीणों की सुविधाओं को सुलभ बनाने में लगे हुए हैं।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्मीपुर के अधीक्षक डॉ. दिवाकर राय ने बताया कि चारों गांवों में किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत न हो, इसके लिए सभी गांवों की आशाओं व एएनएम को गांव में ही तैनात किया गया है। इसके साथ ही दो रैपिड रिस्पांस टीम भी लगी है। जिसमें दो चिकित्सक, एक एलटी व एक हेल्थ सुपरवाइजर प्रत्येक टीम में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी हाॅट स्पाॅट गांवों की निगरानी

लक्ष्मीपुर क्षेत्र के हॉटस्पॉट गांवों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही अन्य सुविधाओं की हकीकत जानने के लिए शासन-प्रशासन ने ड्रोन कैमरे से गांवों की निगरानी कराने की तैयारी कर रही है। इसकी जानकारी देते हुए तहसीलदार नौतनवां अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने वाले क्षेत्र के चार गांवों को पहले ही पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

उसकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुरक्षा कर्मी भी तैनात हैं। गांवों के अंदर की हकीकत से रूबरू होने के लिए ड्रोन से निगरानी कराने की तैयारी चल रही है। इसके लिए एक कैमरा आ गया है, जिसे तैयार किया जा रहा है। जो विशुनपुर फुलवरिया, विशुनपुर कुर्थिया, बड़हरा इंद्रदत्त व कम्हरिया बुजुर्ग में बारी-बारी से निगरानी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें