फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अयोध्या मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए बिहार बाॅर्डर पर स्थापित रूट डायवर्जन बैरियर व तटीय क्षेत्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। देवरिया के एसपी ने जनपदवासियों से सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें न फैलाने, अभद्र व अनावश्यक कथन या गलत टिप्पणी न करने की अपील की है।
विज्ञापन

अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए एसपी संकल्प शर्मा के निर्देश पर सभी सीओ ने रविवार को अपने-अपने सर्किल क्षेत्र में स्थापित रूट डायवर्जन बैरियर व सीमावर्ती क्षेत्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर चौकसी बरतने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष ने अपने-अपने क्षेत्र में पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगो से संपर्क कर किसी भी नए व्यक्ति के आने पर उसकी सूचना पुलिस को देने तथा उसका सत्यापन कराने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें