फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छह सफाईकर्मी व एक चालक कार्यमुक्त, तीन सुपरवाइजर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
- निदेशक की समीक्षा के बाद नगर आयुक्त का कड़ा एक्शन
विज्ञापन

- डोर-टू-डोर सेग्रीगेशन में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई



गोरखपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के बीच स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ की समीक्षा में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण में स्रोत पर कचरा पृथक्करण की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर नगर निगम प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। नगर आयुक्त ने तीन कार्यवाहक सफाई सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया। आउटसोर्सिंग पर तैनात छह सफाईकर्मियों और एक वाहन चालक को कार्यमुक्त कर दिया।

शुक्रवार की सुबह पांच से नौ बजे तक जूम समीक्षा बैठक में निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय ने लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में संबंधित कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत तीन सुपरवाइजर शिव प्रसाद विश्वकर्मा (वार्ड 64, विष्णुपुरम), भोला पासवान (वार्ड 34) और प्रमोद कुमार (वार्ड नौ, जंगल नकहा) को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा शहरी आजीविका केंद्र से आए छह सफाईकर्मियों नूरूल हक (मेठ), शिव कुमार, शनि, रोहित, पूर्णमासी, वीरेंद्र (वार्ड नौ) और देवा (वार्ड 54) को कार्यमुक्त कर दिया गया। वार्ड-64 के डोर-टू-डोर वाहन चालक निखिल भट्ट को भी सेवा से हटा दिया।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि समीक्षा में सीटी पीटी, एमआरएफ और पेयजल आपूर्ति समेत अन्य व्यवस्थाओं की भी पड़ताल की गई। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें