फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 24 से 27 सितंबर तक 20 स्थानों पर होंगे नुक्कड़ नाटक

Mon, 21 Sep 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में 24 से 27 सितंबर तक 20 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक होंगे।
विज्ञापन

गोरखपुर शहर विधानसभा में 24 सितंबर को दोपहर एक बजे पादरी बाजार चौराहे पर प्रभाकर श्रीवास्तव, शाम तीन बजे करीम नगर चौराहे पर चंदू पासवान और शाम पांच बजे राम नगर चौराहे पर होने वाले नुक्कड़ नाटक के वीर सिंह सोनकर संयोजक होंगे।
25 सितंबर को दोपहर एक बजे गोरखनाथ कॉम्पलेक्स में पवन तिवारी, शाम तीन बजे सरदार भगत सिंह चौराहा, बेतियाहाता में चंदन शर्मा और शाम पांच बजे भैरोपुर (झारखंडी महादेव) में अश्वनी सिंह कार्यक्रम संयोजक होंगे। 26 सितंबर को दोपहर एक बजे नंदानगर क्रॉसिंग, सैनिक नगर में पदमाकर शुक्ल, शाम तीन बजे असुरन चौराहे पर सुनील गुप्ता और शाम पांच बजे फर्टिलाइजर गेट, झुंगिया में मनोज निषाद संयोजक होंगे। 27 सितंबर को शाम पांच बजे रुस्तमपुर चंद्रशेखर आजाद चौक पर श्रवण मौर्या की देखरेख में नुक्कड़ नाटक होगा। दो अक्तूबर को शाम पांच बजे गोरखनाथ मंदिर में गौरव त्रिपाठी के संयोजन में नाट्य मंचन होगा।
विज्ञापन

गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा में 24 सितंबर को दोपहर एक बजे नेताजी सुभाष चंद्र चौराहा पर सूरज शर्मा, शाम तीन बजे घंटाघर चौक पर संतोष कुमार और शाम पांच बजे बाघागाड़ा बाजार में सत्यजीत सिंह संयोजक होंगे।
25 सितंबर को दोपहर एक बजे ट्रांसपोर्ट नगर में अरुण गुप्ता, शाम तीन बजे दुर्गाबाड़ी चौराहा पर शाश्वत अग्रवाल और शाम पांच बजे भगत चौराहा पर सतीश यादव कार्यक्रम संभालेंगे। 26 सितंबर को दोपहर एक बजे सेवई बाजार में विपिन विश्वकर्मा, शाम तीन बजे पक्का चौराहा (डांगीपार) में जमार्दन पांडेय और शाम पांच बजे सिक्टौर चौराहा पर ध्रुव शर्मा संयोजक होंगे। 27 सितंबर को शाम पांच बजे सूबा बाजार में संजू देवी के संयोजन में नुक्कड़ नाटक होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें