-चटोरी गली और नौका विहार की दुकानें तिरंगें से सजेंगी
-300 से ज्यादा स्ट्रीट वेंडरों में बांटे जाएंगे तिरंगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गणतंत्र दिवस पर शहर में नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया की ओर से स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस फेस्टिवल का उद्देश्य शहर में गैस्ट्रोनॉमी टूरिज्म को बढ़ावा देना और शहर की समृद्ध स्ट्रीट फूड संस्कृति की विविधता को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है।
इस वर्ष फेस्टिवल की प्रमुख थीम स्वच्छता सर्वोपरि रखी गई है। आयोजन के माध्यम से आम नागरिकों को सुरक्षित एवं स्वच्छ स्ट्रीट फूड के प्रति जागरूक किया जाएगा, वहीं खाद्य विक्रेताओं को हाइजीनिक फूड प्रैक्टिस अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर चटोरी गली और नौका विहार पर दुकानें लगाने वाले दुकानदार अपनी दुकानों को तिरंगे से सजाएंगे, वहीं शहर के तीन सौ से ज्यादा दुकानदारों में तिरंगा बाटा जाएगा।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यह पहल गोरखपुर को एक फूड डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।