फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस भरने के दौरान सिलिंडर फटा, आग के गोले में बदल गई दुकान, एक ने गंवाई जान

Fri, 25 Dec 2020 10:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर शहर के कोतवाली इलाके के अलीनगर के पास स्टोव-गैस सिलिंडर बनाने की दुकान में सिलिंडर में विस्फोट होने से मालिक बांके लाल (65) की मौत हो गई। जबकि सुभाष नाम का एक युवक घायल हो गया। हादसा छोटे सिलिंडर में गैस भरने के दौरान हुआ। हादसा होने के बाद एसपी सिटी, सीओ कोतवाली फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मृतक के शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, दुर्गाबाड़ी निवासी बांके लाल की पुरुषोत्तम सेठ की कोठी के पास स्टोव, गैस चूल्हा बनाने की करीब बीस साल पुरानी दुकान है। दुकान में वह छोटे सिलिंडर को भी भरने का काम करते थे। गुरुवार की देर शाम वह बड़े सिलिंडर से गैस को छोटे सिलिंडर में पलट रहे थे कि इसी दौरान हादसा हो गया और सिलिंडर फट गया। मौके पर बांके लाल बुरी तरह से झुलस गए और जब तक अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई। बांके लाल के इकलौते पुत्र धर्मेंद्र हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

बाजार में मची अफरातफरी, लपटें देख डरे लोग

बांके की दुकान में धमाका होने के बाद पूरी दुकान आग के गोले में बदल गई। इससे बाजार में अफरातफरी का माहौल हो गया। ऊपर तक उठने वाली लपटें देख आसपास के लोग दहशत में आ गए कि कहीं बिजली के तार भी आग की वजह से टूटकर न गिर जाएं और कोई बड़ा हादसा न हो जाए।
 
होटल में आग की सूचना से फैल गई थी दहशत
पहली बार यह सूचना आई कि एक होटल में गैस सिलिंडर फट गया है। यह सूचना पाते ही अफसरों के भी होश उड़ गए थे। बाद में पता चला कि होटल के पास स्थित एक दुकान में आग लगी है। मगर वह आग भी इतना भयावह थी कि समय से नहीं बुझाया जाता तो और बड़ा हादसा हो सकता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें