फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कब्जा हटाने गई टीम पर किया पथराव, महिला सिपाही घायल

Wed, 18 Jan 2023 12:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डीएफओ विकास यादव ने कहा कि लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया, इसमें महिला सिपाही चोटिल हुई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया गया है। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के जंगल तिनकोनिया रेंज के रजही बीट में वन विभाग की जमीन से कब्जा हटाने गई टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस दौरान जेसीबी के सामने एक युवती लेट गई, जिसे हटाने गई महिला सिपाही ईंट से चोटिल हो गईं। पुलिस ने बल प्रयोग कर उग्र ग्रामीणों को खदेड़ा। इस मामले में एक ही परिवार के तीन लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया गिया। खबर है कि पुलिस की लाठी से कुछ ग्रामीण भी चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सरकार की ओर से तीन नगर वन क्षेत्र चयनित हुए हैं, जिसमें पर्यटन केंद्र विकसित करना है। रजही बीट में चैनल फेंसिंग के लिए चहारदीवारी का निर्माण चल रहा है। लेकिन, वनटांगिया आजादनगर के शिवनाथ निषाद ने वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर पक्का निर्माण करा लिया था।

विभाग की ओर से हटाने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन हटाया नहीं। मंगलवार दोपहर में एसडीओ व रेंजर के नेतृत्व में टीम अतिक्रमण हटाने गई थी। साथ में तहसीलदार सदर के साथ राजस्व टीम व खोराबार पुलिस भी थी। जैसे ही जेसीबी अतिक्रमण हटाने आगे बढ़ी एक युवती विरोध करते हुए उसके आगे लेट गई।
विज्ञापन


परिवार के सदस्य ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिए। युवती को हटाने गई महिला सिपाही शीतांशु चोटिल हो गईं। पुलिस ने मौके से शिवनाथ, उसकी पत्नी और बेटे को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद अतिक्रमण हटाया गया।

डीएफओ विकास यादव ने कहा कि लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया, इसमें महिला सिपाही चोटिल हुई है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया गया है। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कराया गया था। प्रशासन की मौजूदगी में विभाग की टीम ने अतिक्रमण हटा दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें