फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दवा का बैग चोरी करने के बाद वाहनों पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा। थाना क्षेत्र के सेमरा नंबर एक के टोला लक्ष्मीपुर में दवा का बैग चोरी करने के बाद वाहनों पर पथराव और किराएदारों को धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़ित ने मकान पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया तो आरोपी अपने साथी के साथ पहुंचा और ईंट से दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लक्ष्मीपुर निवासी बजरंगी गुप्ता के मुताबिक, उनकी कार में करीब 13 हजार रुपये कीमत की दवाओं से भरा बैग रखा था। आरोप है कि 18 अगस्त की रात करीब 11 बजे गांव का युवक कार का पिछला शीशा तोड़कर बैग उठा ले गया। इसके बाद भी वह रात में घर के आसपास पहुंचकर वाहनों पर पथराव करने और किराएदारों को डराने-धमकाने लगा। पीड़ित के अनुसार, 27 अगस्त की रात भी करीब 10:30 बजे से एक बजे तक वाहनों पर पथराव किया गया।
थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
वहीं एक अन्य घटना में रक्षाबंधन पर मायके गई महिला के बंद मकान की सीमेंट शीट हटाकर चोर नकदी और जेवर उठा ले गए। घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई तो महिला ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि तीसरा भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें