फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पिपराइच में अवैध कब्जा हटाने के दौरान पत्थरबाजी, हाथापाई

विज्ञापन
पिपराइच में अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलते हुए व कब्जेदारों का विरोध। स्रोत संवाद
विज्ञापन
नगर पंचायत की बुलडोजर से कार्रवाई में कब्जाधारियों ने किया विरोध, पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर अतिक्रमण खाली कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पिपराइच। नगर पंचायत की टीम ने बृहस्पतिवार को पिपराइच में अवैध कब्जे वाली जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर से कार्रवाई की। इस दौरान आरोप है कि कुछ कब्जाधारी, कर्मचारियों पर ईंट-पत्थर चलाने लगे और हाथापाई भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति नियंत्रित कर अतिक्रमण खाली कराया।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत कार्यालय के सामने लगभग दो एकड़ जमीन पर लंबे समय से बड़ी संख्या में लोग अवैध कब्जा किए हुए थे। करीब छह माह पहले राजस्व विभाग की टीम की ओर से भूमि पर पिलर और तार से चिह्नांकन किया गया था, लेकिन लोगों ने इसे नजरअंदाज कर कब्जा बनाए रखा। इसके बाद सभी कब्जाधारियों को जमीन खाली करने का नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार सरोज ने एक टीम गठित कर बुलडोजर लेकर जमीन खाली कराने का अभियान शुरू किया। इसी दौरान मौजूद एक परिवार के सदस्यों ने नगर पंचायत कर्मियों के साथ अभद्रता की। टीम ने तत्काल पुलिस को फोन कर सहायता मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के प्रधान लिपिक विनोद कुमार ने इस मामले में परिवार के लोगों के खिलाफ गाली-गलौज और हाथापाई के संबंध में पिपराइच थाने में तहरीर दी। टीम में शीतल भारती, रंजना तिवारी, दिवाकर आदि मौजूद रहे। पिपराइच थानाप्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें