फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मार्कशीट के सहारे 18 साल से सरकारी नौकरी कर रहा था शिक्षक, एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2020 12:10 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • एसटीएफ की कार्रवाई : 17 अन्य फर्जी शिक्षकों का भी पता चला
  • अहमदाबाद से बनवाई थी फर्जी डिग्री
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ की गोरखपुर इकाई ने बीएड की फर्जी मार्कशीट बनवाकर देवरिया के एक विद्यालय में नौकरी कर रहा शिक्षक सतीश चंद्र मिश्र उर्फ राजू मिश्र को सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में एसटीएफ को फर्जी मार्कशीट पर नौकरी पाने वाले 17 अन्य शिक्षकों और इस फर्जीवाड़े में शामिल शिक्षा विभाग के अधिकारियों व विद्यालय प्रबंधकों के बारे में जानकारी मिली है। एसटीएफ की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि उसने बीएड की फर्जी डिग्री लगाकर देवरिया जिले में पथरदेवा थाना क्षेत्र स्थित लघु माध्यमिक विद्यालय, शाहपुर पुरैनी में वर्ष 2002 में शिक्षक की नौकरी हासिल की थी। इस फर्जीवाड़े में विद्यालय के प्रबंधक और देवरिया के तत्कालीन बीएसए के भी शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं।

सतीश चंद्र मिश्र ने पूछताछ में बताया है कि जिस विद्यालय में वह नौकरी कर रहा था, उसके प्रबंधक से उसके परिवार का करीबी संबंध है। विद्यालय में नौ शिक्षकों की भर्ती से पूर्व विद्यालय प्रबंधक के कहने पर उसने गुजरात से फर्जी डिग्री बनवाई थी। बाद में विद्यालय में नौ शिक्षकों की नियुक्ति के लिए पद रिक्तियां निकलने पर उसने आवेदन किया और उसका चयन भी हो गया।
विज्ञापन


सतीश ने पूछताछ में बताया कि लघु माध्यमिक विद्यालय, शाहपुर पुरैनी में उसके साथ बीएड की फर्जी डिग्री पर आठ अन्य शिक्षकों की भी नियुक्ति हुई थी। उसी समय देवरिया जिले के ही ऋषिराज देवरहवा बाबा लघु माध्यमिक विद्यालय, सरौरा कदौरी में भी फर्जी डिग्री पर 9 शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। सभी की फर्जी डिग्री अहमदाबाद, गुजरात के प्रकाश कॉलेज ऑफ एजुकेशन से बनवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें