फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आधे शहर में फुहारें, कहीं बिना बरसे ही गुजर गए बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। दोपहर लगभग ढाई बजे तक लू जैसे हालात रहे। इसके बाद आंधी के साथ आसमान में घने बादल छाए। कहीं फुहारें तो कहीं बूंदाबांदी हुई। कहीं बादल बिन बरसे ही गुजर गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप थी। झुलसा देने वाली तेज धूप के कारण बाहर निकले लोगों का हाल बेहाल था। सुबह से ही तपिश झेल रहे लोगों को तब एक उम्मीद जगी, जब अचानक घने बादल छाने लगे। इस दौरान उठी आंधी के कारण देखते ही देखते बादल चारों ओर फैल गए। लगभग साढ़े तीन से चार बजे के बीच दाउदपुर व तारामंडल क्षेत्र में फुहारे जैसी हल्की बारिश हुई। विश्वविद्यालय समेत सिविल लाइंस क्षेत्र, मोहद्दीपुर व इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई।
मंगलवार को तापमान अधिकतम 39.4 और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि शाम तक बादल छाए रहने से थोड़ी राहत मिली।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि 17 और 18 जून को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें