फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेटी से अश्लील हरकत करने का आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखनाथ इलाके में हुई घटना, पुलिस ने केस दर्ज कर की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके में युवती से अश्लील हरकत करने के आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, गोरखनाथ क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि पिता उसके साथ अश्लील हरकत करता है। सोमवार को भी उसके साथ छेड़खानी करते हुए बात नहीं मानने पर भाई और मां को जान मारने की धमकी देने लगा। वह अक्सर मौका पाकर उसके साथ गलत हरकत करता है। अश्लील वीडियो भी जबरन दिखाता है और मना करने पर मारता पीटता है। उसकी पिटाई से आंख खराब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तो वह पिता की हरकतों को बर्दाश्त करती रही, लेकिन जब हद पार करने लगा तो मजबूर होकर पुलिस से शिकायत की। गोरखनाथ थाने में आरोपी सौतेले पिता पर केस दर्ज किया गया है। सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सौतेले पिता पर केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें