चौरीचौरा इलाके की घटना, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा के गगड़ा (मिर्जवा सरदार) गांव में पुआल पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ने पर विवाद हो गया। आरोप है कि बुधवार को मामूली बात पर पड़ोसियों ने मारपीट कर माधव और उनके बचाव में आए गांव के सत्येंद्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट, हत्या की कोशिश, धमकी देने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, गांव की शीला पत्नी माधव ने केस दर्ज कराया है। तहरीर में लिखा है कि अपने घर ट्राॅली से ईंट मंगाई थी। आते समय गांव के रामचंद्र मौर्य के पुआल पर ट्रैक्टर-ट्राॅली का पहिया चढ़ गया। इसी बात को लेकर रामचंद्र मौर्या, नीरज, तारामती, शत्रुधन, गुड़िया उर्फ रेखा व दो अज्ञात लोग गाली देने लगे। मना किया तो लाठी, डंडा, टांगी लेकर घर पर चढ़ गए।
आरोप है कि उन लोगों द्वारा जान से मारने की नीयत से पति माधव के सिर पर गंभीर वार कर दिया। बचाव में आए लड़के, लड़की सहित कई लोगों को पीट कर घायल कर दिया गया।