फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक सप्ताह से लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग, परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी पिछले एक सप्ताह से लापता है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। इससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, किशोरी बीते सोमवार को अपनी बीमार मां की जगह बैंक कॉलोनी में काम करने गई थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने दो दिनों तक रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी राकेश रोशन ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें