फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्नास्टिक : पहले दिन आगरा मंडल का रहा दबदबा

विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में राज्य स्तरीय जूनियर जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के दौरान प्रदर्
विज्ञापन
गोरखपुर। खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश जिम्नास्टिक संघ की ओर से वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में बुधवार से राज्य स्तरीय जूनियर बालक-बालिका जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पहले दिन आगरा मंडल का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में सभी 18 मंडलों के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग बैलेंसिंग बीम में आगरा की श्रद्धा यादव प्रथम, आगरा की आरती द्वितीय और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की पूनम तृतीय रहीं। बालक वर्ग फ्लोर एक्सरसाइज में आगरा के शबाब अली ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के सूर्यांश प्रताप दूसरे और मेरठ के अंबर तीसरे स्थान पर रहे।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सांसद जय प्रकाश निषाद ने किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। अतिथियों का स्वागत सीमा विश्वकर्मा, रोली कश्यप, मुकेश यादव, नफीस अहमद, विशाल, चंद्रेश पटेल, सुजीत गौतम, मोहित कुमार और अजय सिंह आदि ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने किया। इस अवसर पर सचिव जिम्नास्टिक संघ आजमगढ़ लक्ष्मण प्रसाद, डॉ. संतोष कुमार, जिला जिम्नास्टिक संघ के सचिव अकरम परवेज, भरत कुमार और संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें