रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे गोरखपुर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को केसीए ऑरेंज कुशीन
गोरखपुर। एनई रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे इंटर क्रिकेट क्लब लीग प्रतियोगिता में बुधवार को स्टार 11 बड़हलगंज और केसीए के बीच मुकाबला हुआ। इसमें स्टार 11 की टीम ने एक तरफा मुकाबले में केसीए की टीम को 99 रनों से हरा दिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच आर्यन भट्ट को चुना गया। दूसरा मैच सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया इसमें ऑक्सफोर्ड क्रिकेट क्लब ने कलिगाथ क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से हरा दिया। इस मैच में धर्मेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ब्यूरो