फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सेंट एंड्रयूज क्लब ने एमपी फुटबॉल क्लब को हराया

विज्ञापन
सेंट एंड्रयूज कॉलेज में आयोजित  जनपद स्तरीय नाक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट में खेलते सेंट एंड्रयूज फ
विज्ञापन
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के खेल मैदान पर फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चल रही गोरखपुर नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत पांचवें दिन शनिवार को सेंट एंड्रयूज फुटबॉल क्लब व एमपी फुटबॉल क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें सेंट एंड्रयूज क्लब ने 2-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


मैच के नौवें मिनट नीतीश ने सेंट एंड्रयूज के लिए पहला गोल किया। इसके बाद 11वें मिनट में एमपी एफसी के उत्कर्ष ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। मैच के 44वें मिनट में सेंट एंड्रयूज के अमित ने मैदानी गोल करके अपनी टीम को 2-1 से विजय दिला दी।
मुख्य अतिथि पूर्व फुटबॉल सचिव अश्वनी यादव और पूर्व फुटबॉलर संजय साहनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। निर्णायक की भूमिका सौरभ कुमार, रतन सिंह, घनश्याम सिंह व आमिर खान ने निभाई। इस अवसर पर हमजा खान, गौतम सरकार, नसीम अहमद, एनपी गौड़, मोहम्मद हारून, कृष्ण प्रताप श्रीवास्तव, अमरनाथ और कुर्बान अली आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें