गोरखपुर की नौसढ़ चौकी इंचार्ज अनूप कुमार तिवारी भी 2017 बैच के दरोगा हैं। ट्रेनिंग के बाद उन्होंने देवरिया जिले में आमद कराया था। उन्हें 2017 का बैच मिला, जबकि रिजवान अहमद, विजय यादव, अखिलेश त्रिपाठी, अरुण सिंह, रवि राय, धमेंद्र चौबे और रविंद्रनाथ चौबे सहित 39 दरोगाओं ने ट्रेनिंग के बाद गोरखपुर जिले में आमद कराया। उन्हें 2018 का बैच पीएनओ जारी किया गया।
सीओ ने शुरू की जांच
एसएसपी का आदेश मिलते ही सीओ एलआईयू ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार को सीओ ने कुछ दरोगाओं का बयान लिया है। सीओ एलआईयू ने बताया कि स्वत: संज्ञान के आधार पर जांच की जा रही है। अगर कोई दरोगा शिकायत करता है तो उसे जांच में शामिल किया जाएगा। उधर, एसएसपी ने मुख्यालय को पत्र लिखकर भी जानकारी मांगी गई है।