फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में बढ़ते अपराध के बीच एसएसपी ने दिया आदेश, कहा- बदमाशों पर लगाएं गैंगस्टर

Sun, 30 Aug 2020 10:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
एसएसपी जोगेंद्र कुमार। (file) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बढ़ते अपराध के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस को और कड़े तेवर में आने का आदेश एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने दिया है। उन्होंने कहा कि बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई हो।

विज्ञापन


एसएसपी ने कहा जरूरत पड़े तो रासुका लगाया जाए ताकि उन्हें सख्त सजा दिलाई जा सके। इसकी मॉनिटरिंग सीओ स्तर के अफसरों को करनी होगी। उन्होंने साफ कर दिया है कि बदमाशों पर कार्रवाई में ढिलाई मिली तो कार्रवाई तय है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में जिले में हत्या, लूट जैसी कई घटनाएं सामने आई हैं। नवागत एसएसपी के आने के बाद ताबड़तोड़ घटनाएं होने पर उन्होंने सख्ती करते हुए अफसरों की लगातार मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है। इसी के तहत उन्होंने लंबित मामलों में कार्रवाई का आदेश देते हुए बदमाशों पर रासुका, गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि वह भूमि संबंधित विवादों का संज्ञान गंभीरता से लें और उसका त्वरित निस्तारण कराएं। भूमि विवाद को रजिस्टर में भी दर्ज किया जाए। एसएसपी ने एंटी रोमियो टीम को सक्रिय करने का भी आदेश दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें