फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खोराबार के एसएसआई, इंजीनियरिंग कॉलेज के चौकी इंचार्ज समेत छह निलंबित

Sat, 10 Dec 2022 02:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

लापरवाही सामने आने के बाद खोराबार थाने के एसएसआई संजय कुमार सिंह, इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी इंचार्ज रहे अंजनी यादव समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने विभागीय जांच का भी आदेश दिया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इंजीनियरिंग कॉलेज पुलिस एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़कर लाई थी। उसे छोड़ दिया गया। आरोप है कि पुलिस ने धन उगाही की। मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई थी। एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज अंजनी कुमार, सिपाही नितेश यादव, दीपक निषाद को निलंबित कर दिया।

खोराबार थाने में एक जमीन के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर एसएसआई संजय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया। झंगहा में कार्यों के प्रति उदासीनता सामने आने पर हेड कांस्टेबल रामदुलारे यादव, ऋषिरमण उपाध्याय को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि लापरवाही, कार्यों के प्रति उदासीनता, गैर जिम्मेदार रवैये के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें