फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एसएसबी डीजी ने की प्रशिक्षण, चिकित्सा और सीमा सुरक्षा की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक संजय सिंघल ने अपने दो दिवसीय गोरखपुर दौरे के पहले दिन क्षेत्रीय मुख्यालय, प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र और संयुक्त चिकित्सालय का औपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बल की प्रशासनिक, परिचालनात्मक और कल्याणकारी गतिविधियों की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्रीय मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमांत सुरक्षा, संसाधन प्रबंधन और वर्तमान कार्यों की प्रगति पर चर्चा की। महानिदेशक ने कार्यकुशलता, पारदर्शिता और गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर प्रशिक्षण गतिविधियों, अनुशासन और सुविधाओं की समीक्षा की। संयुक्त चिकित्सालय में उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं और जवानों के उपचार की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। सैनिक सम्मेलन के दौरान महानिदेशक ने जवानों से संवाद कर उनके सुझाव सुने और कठिन परिस्थितियों में उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा, टीम भावना और शारीरिक दक्षता बढ़ाने पर जोर देते हुए राष्ट्र सेवा में योगदान देने का आह्वान किया। दूसरे दिन उन्होंने सोनौली चेकपोस्ट और 66वीं वाहिनी का दौरा कर सीमा सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अंतर-एजेंसी समन्वय का गहन अवलोकन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें