फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नेपाली भाषा में श्रीमद्भागवत पुराण छपकर तैयार, 10 को होगा विमोचन

Sat, 06 May 2023 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नेपाली भाषा में श्रीमद्भागवत पुराण छपकर तैयार है। गीता प्रेस के अंतरराष्ट्रीय केंद्र काठमांडू नेपाल में गीता प्रेस शताब्दी वर्ष समापन समारोह पर 10 मई को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नेपाल के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री इस पुस्तक का विमोचन करेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में नेपाली भाषा में शिव महापुराण के प्रकाशन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

गीता प्रेस नेपाल केंद्र प्रभारी जय किशन सारडा ने बताया कि श्रीमद्भागवत पुराण का नेपाली भाषा में संपादन करने की प्रक्रिया को पूरा करने में दो वर्ष का समय लगा है। दो खंडों में प्रकाशित इस पुराण में कुल 2048 पन्ने हैं। पहले चरण में पुस्तक की पांच हजार प्रतियां प्रकाशित की गई हैं। उन्होंने बताया कि नेपाली भाषा में शिव महापुराण का भी प्रकाशन दो महीने में हो जाएगा। पुस्तक के संपादन का काम पूरा हो चुका है, इसके प्रकाशन की प्रक्रिया चल रही है।

-

नेपाली भाषा में प्रकाशित होने वाली 45वीं पुस्तक होगी
गीता प्रेस की ओर से नेपाली भाषा में अब तक कुल 44 पुस्तकों का प्रकाशन किया जा चुका है। इनमें गीता, रामचरितमानस, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, श्री दुर्गा सप्तशती, गरुणपुराण सरोद्धार, उपनिषदों के चौदह रत्न आदि प्रमुख पुस्तकें हैं। इसके अलावा सबसे अधिक कीमत की पुस्तक भारतीय मुद्रा में 250 रुपये की रामचरितमानस हैं तो तीन रुपये की गजेंद्र मोक्ष, रामरक्षास्त्रोत व अमोघ शिवकवच भी है।
विज्ञापन


-

नेपाल में आयोजित हो रहा है शताब्दी वर्ष समापन समारोह
गीता प्रेस के अंतरराष्ट्रीय केंद्र काठमांडू और बिराटनगर नेपाल में गीता प्रेस का शताब्दी वर्ष समपान समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। तीन मई से शुरू हुए साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन 10 मई को होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क धार्मिक पुस्तकों का वितरण किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए गीता प्रेस के प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी ने बताया कि नेपाल केंद्र प्रमुख जय किशन सारडा के नेतृत्व में शताब्दी वर्ष समापन समारोह की शुरुआत तीन मई को हुई थी। बताया कि कार्यक्रम का समापन 10 मई को होगा। इस अवसर पर सुमार्गी भवन में आयोजित कार्यक्रम में नेपाल के संस्कृति व पर्यटन व नागरिक उड्डयन मंत्री सूदन किराती, महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर आदि मौजूद होंगे। कार्यक्रम में नेपाली भाषा के श्रीमद्भागवत पुराण का विमोचन होगा। इसके संपादक शिव गोपाल रिसाल है। इस दौरान नेपाली भाषा में शिव पुराण के अगले दो माह में उपलब्ध करवाने की घोषणा की जाएगी जिसका संपादन का कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें