फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को प्रशिक्षण देगी साई

विज्ञापन
विज्ञापन
एप से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को प्रशिक्षण देगी साई कोरोना संकट में खिलाड़ियों की फिटनेस न प्रभावित हो इसे लेकर तैयार की है एप अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। कोरोना महामारी के संकट में खिलाड़ियों की फिजिकल फिटनेस प्रभावित न हो और वो अपने खेल से जुड़ी बारीकियों को देश के अनुभवी खिलाड़ियों से हासिल कर सकें। इसे लेकर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने खिलाड़ियों के साथ साथ परिषदीय, माध्यमिक, पॉलिटेक्निक, कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का फैसला किया है। इसके लिए इच्छुक खिलाड़ियों को प्ले स्टोर से जाकर खेलो इंडिया की एप को डाउनलोड करना होगा। इसे लेकर स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को पत्र लिखकर इच्छुक खिलाड़ियों को एप पर पंजीकरण कराने का अनुरोध किया है। एप पर पंजीकरण कर खिलाड़ी सभी खेलों से जुड़ी जानकारियां समय- समय पर एक्सपर्ट खिलाड़ियों और अनुभवी कोच से मिलेगी। इसमें प्रशिक्षकों द्वारा तकनीकी बारीकियों को सिखाती वीडियो भी होगी। बहुत से ऐसे खिलाड़ी भी होते हैं जो खेलते तो हैं लेकिन उन खेल की बेसिक बातों से अनजान रहते हैं। इस एप पर पंजीकरण के बाद वे बेसिक बातें भी सीख सकेंगे। स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र-छात्राएं हों या स्टेडियम में अभ्यास करने वाले, सभी को घरों पर ही इस समय अभ्यास करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों की समस्या का संज्ञान लेकर साई ने स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों के साथ स्कूल, कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी जोड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें