फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: परिषदीय विद्यालयों में बढ़ेंगी खेल गतिविधियां, मिलेंगे संसाधन

Mon, 10 Aug 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा देने की तैयारी है। विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए खेल सामग्री की खरीद की जाएगी। प्राथमिक विद्यालयों को अधिकतम पांच हजार व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 10 हजार रुपये तक की धनराशि उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

विद्यालयों में उपलब्ध खेल सामग्री और विद्यार्थियों की जरूरत के आधार पर सामग्री की खरीद की जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों को नियमित खेल गतिविधियों से जोड़ना और उनकी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए अवसर उपलब्ध कराना है। स्कूल स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों की प्रतिभा को सामने लाने पर भी जोर दिया जाएगा। दिव्यांग विद्यार्थियों को भी खेल गतिविधियों में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए खेल गतिविधियां कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें