फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लूतूर क्रिकेट अकादमी ने तिलोत्तमा क्रिकेट अकादमी को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरक्ष स्पोर्ट्स एकेडमी व क्रीड़ा भारती महानगर की ओर से ओमनी कप अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट-2023 का दूसरा मैच लूतूर क्रिकेट अकादमी व तिलोत्तमा क्रिकेट अकादमी नेपाल के बीच बचपन क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। जिसमें लूतूर क्रिकेट अकादमी ने तिलोत्तमा क्रिकेट अकादमी को सात विकेट से हराकर प्रतियोगिता में आगे की राह बनाई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर लूतूर क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलोत्तमा क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में 110 रन बनाए। जिसमें अमन ने सर्वाधिक 40 रन का योगदान दिया और लूतूर क्रिकेट एकेडमी के अंश प्रताप सिंह ने तीन विकेट प्राप्त किए। प्रिंस ने दो विकेट लिए। जवाब में लूतूर क्रिकेट एकेडमी ने 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 111 रनों का लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया। जिसमें अमित ने 18 गेंद पर 36 रन सर्वाधिक बनाए। सिद्धार्थ पांडेय ने 21 रन का योगदान दिया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नेपाल महिला टीम की मैनेजर के द्वारा अंश प्रताप सिंह को घोषित किया गया। मैच की अंपायर सूरज यादव थे।इस मैच के दौरान मैदान में संतोष तिवारी, प्रभात मिश्रा, राकेश, शशांक प्रजापति, बीएन शर्मा, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल, मंत्री मानवेंद्र प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें