फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में बनेगा स्टेडियम व ऑडिटोरियम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कार्य परिषद की बैठक में छात्रसंघ के संविधान को मंजूरी दी गई। इसके अलावा स्टेडियम, ऑडिटोरियम, शैक्षणिक भवन, कर्मचारी आवास आदि के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई। परिसर में स्थापित हो रहे पंचकर्म केंद्र को केरल की तर्ज पर विकसित करने की भी स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के उप कुल सचिव (प्रशासन) श्रीकांत ने बताया कि 155 विषयों पर कार्यपरिषद की बैठक रविवार को हुई। बैठक में विश्वविद्यालय में संचालित बीएएमएस द्वितीय वर्ष, संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संकाय के बीएससी एवं एमएससी बॉयोटेक्नोलॉजी, मेडिकल बायोकेमेस्ट्री, मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, कृषि संकाय के पाठ्यक्रम तथा नर्सिंग कालेज के बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों पर स्वीकृति दी गई। इस वर्ष की सभी परीक्षाओं को भी मंजूरी दी गई। नर्सिंग संकाय को नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में विश्वविद्यालय परिसर में स्टेडियम और ऑडिटोरियम की स्थापना का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा परिसर में बैंक की शाखा खोले जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन मिला। कार्यपरिषद ने विश्वविद्यालय परिसर में बहुमंजिला शैक्षणिक ब्लॉक, फैकल्टी ऑफ फार्मास्यूटिकल्स साइंसेज भवन तथा बहुमंजिला कर्मचारी आवास के निर्माण कार्य का प्रारंभ होना भी अनुमोदित कर दिया है।
विज्ञापन

उप कुल सचिव ने बताया कि महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में स्थापित हो रहे पंचकर्म केंद्र को केरल की तर्ज पर विकसित करने को भी कार्यपरिषद की स्वीकृति मिली है। विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी की अध्यक्षता व कुलसचिव डॉ प्रदीप कुमार राव के संचालन में हुई कार्यपरिषद की बैठक में संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा विभाग प्रेम कुमार पांडेय, गोरखपुर विश्वविद्यालय की आचार्य डॉ. शोभा गौड़, रामजनम सिंह, डॉ. सीएम सिन्हा, डॉ. डीएस अजीथा, डॉ. प्रज्ञा सिंह, रोहित कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें