फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरम प्रतियोगिता : डॉ. नित्यानंद ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जीपी एसोसिएशन की तरफ से रविवार को छात्र संघ चौराहा स्थित एक होटल में कैरम टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि रेलवे अस्पताल के डॉ. बीएन चौधरी मौजूद थे। टूर्नामेंट में पहले स्थान पर डॉ. नित्यानंद सिंह, दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: डॉ. प्रकाश चंद्र शाही और डॉ. आनंद बंका रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में चार राउंड में हुए कुल 14 मैच हुए। इसमें 20 डॉक्टरों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में डॉ. नित्यानंद सिंह ने डॉ. प्रकाश चंद शाही को बीस अंकों से मात दी। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. प्रतिभा गुप्ता, डॉ. एपी गुप्ता, डॉ. अश्विनी, डॉ. शांतनु, डॉ. रीता मिश्रा, डॉ. आरपी त्रिपाठी, डॉ. अंजू श्रीवास्तव, डॉ. अंजू जैन, डॉ अनामिका का विशेष योगदान रहा। निर्णायक की भूमिका में डॉ. नदीम अरशद, डॉ. वीके सिंह, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. मुदित गुप्ता रहे। इस दौरान डॉ. अजय श्रीवास्तव, डॉ. आनंद अग्रवाल, डॉ. वीना मल्ल, डॉ. अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें