फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तेज रफ्तार बस ने बाइक में मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी-बेटा गंभीर

Fri, 13 Nov 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कसरवल के पास गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा
विज्ञापन


- गंभीर हालत में पत्नी और बेटे को जिला अस्पताल किया गया रेफर

सहजनवां। थाना क्षेत्र के कसरवल के पास बृहस्पतिवार को गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे 40 वर्षीय परमात्मा यादव की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी मंजीता और मासूम बेटा सूर्यांश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के लकड़ी मड़ैया निवासी परमात्मा यादव पत्नी मंजीता और बेटे सूर्यांश के साथ किसी काम से गोरखपुर आए थे। बृहस्पतिवार को तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वे सहजनवां थाना क्षेत्र के कसरवल के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही निजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर जुटे राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने परमात्मा यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मंजीता और बेटा सूर्यांश की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपी बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें