फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अपडेट: कोहरे में थमी ट्रेनों की रफ्तार, निरस्त हैं 40 ट्रेनें

Wed, 19 Jan 2022 11:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनें खाली ही जा रही हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण और कड़ाके की ठंडी के चलते सफर करने वालों की संख्या भी कम हो गई है।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरा पड़ने के साथ ही ट्रेनों की रफ्तार थमने लगी है। अधिकांश ट्रेनें देर से चल रही हैं। मंगलवार को दिल्ली से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस 2.45 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। गोरखधाम एक्सप्रेस करीब दो घंटे, एलटीटी-गोरखपुर सुपरफास्ट डेढ़ घंटे की देरी से आई। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से रवाना हुई।

निरस्त हैं 40 ट्रेनें

रेलवे प्रशासन ने खराब मौसम में सतर्कता बरतते हुए, पहले ही 191 में से 40 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह सभी ट्रेनें फरवरी तक नहीं चलेंगी।

खाली जा रही हैं दिल्ली, मुंबई की ट्रेनें

दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनें खाली ही जा रही हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण और कड़ाके की ठंडी के चलते सफर करने वालों की संख्या भी कम हो गई है। अभी रेलवे स्टेशन पर आवागमन करने वाले यात्रियों की संख्या 25 हजार के आसपास है। त्योहारों में 80 हजार से अधिक यात्री आते-जाते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें