फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनकपुर धाम से अयोध्या तक चलेगी विशेष ट्रेन: अंतिम मार्ग, ठहराव, किराया और समय सारिणी की घोषणा अभी बाकी

Sat, 31 Oct 2026 02:53 PM IST
Sharukh Khan वीरेंद्र पांडेय/अनिल श्रीवास्तव, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर/खुनुवां

सार

जनकपुरधाम से अयोध्या तक विशेष ट्रेन चलेगी। 22 नवंबर को नेपाल के प्रधानमंत्री का भारत दौरा प्रस्तावित है। इसी दौरान दोनों देशों के पीएम रेल सेवा का उद्घाटन कर सकते हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामायण सर्किट के तहत जनकपुरधाम से अयोध्या तक विशेष ट्रेन चलाने की तैयारी अंतिम चरण में है। 22 नवंबर से प्रस्तावित नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री इस रेल सेवा का संयुक्त रूप से उद्घाटन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


इसके लिए दोनों देशों के अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। हालांकि, उद्घाटन की आधिकारिक तारीख तय नहीं है।  कुछ दिन पहले दोनों देशों के रेलवे, सुरक्षा, सीमा शुल्क और आव्रजन विभागों की संयुक्त टीम ने विशेष निरीक्षण यान से बिहार के मधुबनी जिले के जयनगर स्टेशन से जनकपुरधाम-कुर्था रेलखंड का निरीक्षण किया था।

अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने वाले यात्रियों की सुरक्षा और जांच प्रक्रिया को लेकर भी दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है।
Trending Videos

प्रस्तावित रूट
जनकपुरधाम से जयनगर, दरभंगा और सीतामढ़ी होते हुए अयोध्या तक ट्रेन चलाने की योजना पर चर्चा हो रही है। हालांकि, अंतिम मार्ग, ठहराव, किराया और समय सारिणी को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

 

जनकपुरधाम से अयोध्या तक विशेष रेल सेवा शुरू करने की तैयारी है। प्रधानमंत्री शाह के भारत दौरे के दौरान रेल सेवा का उद्घाटन कराने का प्रयास है। सुरक्षा व्यवस्था पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। इसके तहत नेपाल के क्षेत्र में नेपाली और भारत के क्षेत्र में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां यात्रियों तथा ट्रेन की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगी। परिवेश पराजुली, प्रबंध निदेशक, नेपाल रेलवे कंपनी

 
विज्ञापन

जनकपुर से अयोध्या के लिए ट्रेन चलाए जाने की योजना फिलहाल संज्ञान में नहीं है। रेलवे बोर्ड से अगर कोई निर्देश मिलता है तो उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। सुमित कुमार, सीपीआरओ, एनईआर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें