फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी कराएगा भारत दर्शन: सात ज्योतिर्लिंग, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दर्शन के लिए विशेष ट्रेन

Thu, 01 Jul 2021 02:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

24 सितंबर को रवाना होगी 13 दिन और 12 रात्रि वाली विशेष पर्यटन पैकेज ट्रेन
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन के शौकीनों और श्रद्धालुओं के लिए आईआरसीटीसी सात ज्योतिर्लिंग, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ओर पर्ली बैजनाथ दर्शन के लिए विशेष ट्रेन चलाएगी। 13 दिन और 12 रात की यात्रा वाली यह विशेष ट्रेन 24 अगस्त से पांच सितंबर के बीच सभी दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर लौटेगी।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता के मुताबिक इस पैकेज का मूल्य 12285 रुपये निर्धारित किया गया है। पैकेज में ओंकारेश्वर महाकालेश्वर, भीमाशंकर, त्र्यम्बकेश्वर, घृष्णेश्वर, सोमनाथ एवं नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। द्वारिका में द्वारिकाधीश मंदिर, अहमदाबाद में साबरमती आश्रम, पर्ली बैजनाथ और बडौदा में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के भी दर्शन कराए जाएंगे।

इस ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, देवरिया सदर बेलथारा रोड, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, सुलतानपुर, लखनऊ, कानपुर एवं झांसी से उपलब्ध होगी। पैकेज राशि में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा बसों द्वारा तथा धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था इत्यादि शामिल हैं। इच्छुक व्यक्ति पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन


जानकारी और बुकिंग के लिए यहां करें संपर्क
क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गुप्ता के अनुसार यात्रा  के इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। 0-8287930908/09/10/11/12/13/14/15, कानपुर- 8287950950/32. प्रयागराज-8287930935 / 8595924294 गोरखपुर-8595924273 / 97. वाराणसी-8287930939/93, झांसी-8287930933 / 8595924300 एवं आगरा-8595924302/299।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें