फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दिवाली-छठ पर दिल्ली से घर आने वालों को राहत, नई दिल्ली-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Thu, 05 Nov 2026 07:14 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

त्योहार विशेष ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इसमें एक एलएसएलआरडी, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, छह शयनयान, छह वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी और एक जनरेटर सह लगेज यान शामिल होगा।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली और छठ पर दिल्ली से गोरखपुर आने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने नई दिल्ली-गोरखपुर आरक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी। इससे त्योहार पर घर आने और पर्व के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

गाड़ी संख्या 04022 नई दिल्ली-गोरखपुर त्योहार विशेष छह और 13 नवंबर को नई दिल्ली से दोपहर 2:30 बजे रवाना होगी। यह गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 4:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली त्योहार विशेष सात और 14 नवंबर को गोरखपुर से सुबह सात बजे रवाना होगी। यह खलीलाबाद से 7:40 बजे, बस्ती से 8:03 बजे, गोंडा से 9:40 बजे और लखनऊ से दोपहर 1:10 बजे गुजरेगी। इसके बाद हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी आवागमन में नहीं होगी।

21 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

विज्ञापन

त्योहार विशेष ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इसमें एक एलएसएलआरडी, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, छह शयनयान, छह वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी और एक जनरेटर सह लगेज यान शामिल होगा। इससे यात्रियों को अलग-अलग श्रेणियों में सफर का विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें