फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब महंत अवैद्यनाथ ने इस वजह से योगी आदित्यनाथ को लगाई थी फटकार, सीएम आज भी नहीं भूले वो दिन

Fri, 26 Jun 2020 08:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
1 of 5
महंत अ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
एक बार की बात है गोरखनाथ मंदिर में शिकायत आ रही थी कि मंदिर से श्रद्धालुओं का जूता चप्पल चोरी हो जा रहा है। इसे लेकर योगी आदित्यनाथ ने बकायदा स्टैंड बना था और एक कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई थी लेकिन काम नहीं बन रहा था। इसके बाद मंदिर में टोकन की व्यवस्था की गई निगरानी के लिए दो-तीन सुरक्षा गार्ड लगा दिए। आगे पढ़िए योगी को क्यों लगी फटकार...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
छोटे बच्चों के संग योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
एक दिन तीन मुस्लिम समाज के लड़के जूता चप्पल चुराते हुए पकड़े गए, मौके पर तत्कालीन सांसद योगी भी पहुंचे और बच्चों को डांटते हुए पूछा, ऐसा क्यों करते हो और तुम्हारे पढ़ने का समय है पढ़ाई क्यों नहीं करते, अब यहां से चले जाओ फिर दोबारा मत आना। इस दौरान गोरखनाथ मंदिर में लंगर भी चल रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
थोड़ी देर योगी लंगर में भ्रमण के लिए निकले तो देखा वो बच्चे लंगर में बैठे हुए थे। योगी आदित्यनाथ ने उन्हें देखते लंगर से हटा दिया। थोड़ी देर बाद महंत अवैद्यनाथ ने उन्हें आवाज देकर बुलाया और पूछा, किसे डांट रहे थे?

4 of 5
मंदिर में भंडार करवाते सीएम योगी आदित्यनाथ। (File) - फोटो : अमर उजाला।
योगी आदित्यपाथ ने जब बच्चों का जिक्र किया तो उन्होंने कहा कि बच्चों को बुलाकर फिर से भोजन कराइए, आपने जूता चप्पल चोरी करने के लिए उन्हें मना किया लेकिन किसी को भोजन से मना मत करना। यह गोरखनाथ बाबा का प्रसाद है, ना हमारा है, ना तुम्हारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम योगी की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
यह सुनकर योगी आदित्यनाथ को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने बच्चों को खोजकर भरपेट भोजन कराया। यह सबक योगी आदित्यनाथ आज तक नहीं भूले हैं। कभी भी महंत अवैद्यनाथ की बात होती है तो वे इस घटना का जिक्र जरूर करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें