फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Results 2020: सो रही थी, मां ने जगाकर कहा- 'बिटिया तुम टॉपर हो'

Tue, 14 Jul 2020 11:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं दिव्यांगी, हाईस्कूल में मिले थे 99.6 फीसदी
  • सीबीएसई 12वीं की बायोलॉजी परीक्षा में किया जिले में टॉप
विज्ञापन
स्टार पीएमटी के निदेशक डॉ राहुल राय ने दिव्यांगी को बधाई दी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दोपहर के दो बजे होंगे। अचानक मां आईं और उन्होंने मुझे जगाया। खुशी से बोलीं, बिटिया तुमने तो टॉप किया है। मुझे तो इसका अंदाजा भी न था कि रिजल्ट घोषित हो जाएगा। यह बातें दिव्यांगी ने कहीं। वे 12वीं की बायोलॉजी संवर्ग में जिले की टॉपर बनी हैं। उन्हें बधाई देने गई अमर उजाला की टीम से उन्होंने अपनी परीक्षा से संबंधित बातें और खुशियां साझा कीं।

विज्ञापन


बताया कि उन्होंने टॉप करने के लक्ष्य के साथ अपनी तैयारियां नहीं की थी। यह जरूर था कि उन्हें बेहतर  परिणाम आने की चिंता थी। हाईस्कूल में भी उनके 98.2 प्रतिशत अंक थे। वह जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं और इंद्रानगर इलाके में रहती हैं। उनके पिता प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी गोरखपुर विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। उन्हें इंटर की परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक मिले हैं।

इसे भी पढ़ें- खपरैल का मकान गिरने से बेघर हुए पूर्व विधायक, ईमानदारी ऐसी कि एक मकान तक नहीं बनवा पाए
विज्ञापन


सफलता का श्रेय उन्होंने अपने पापा प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी, मां उषा और बड़े भाई दिव्येश  के साथ अध्यापकों को दिया। दिव्यांगी ने बताया कि कुछ दिनों के बाद यह तय करेंगी कि आगे क्या करना है? उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य मेडिकल की फील्ड में जाने का है। डॉक्टर बनना भी उसमें से एक ही है। हालांकि अभी आगे की तैयारियां बहुत साफ नहीं है। घर में परिजनों के साथ इसपर चर्चा करेंगी।
 

विज्ञापन

टॉपर टिप्स

दिव्यांगी ने बताया कि हाईस्कूल और इंटर, दोनों की तैयारियां काफी लगन के साथ की थीं। परिणाम आज सामने है। तैयारियों में किसी प्रकार का दबाव खुद पर महसूस न करें। परीक्षा के वक्त अधिकतर समय अपने विषय पर ही केंद्रित रहें। कुछ इन्हीं तैयारियों के साथ पढ़ाई की और परीक्षा की तैयारी में जुटी रही। तैयारी के दौरान छोटी बातें भी बड़ा असर डालती हैं।

प्रोफाइल
नाम : दिव्यांगी त्रिपाठी
पिता : प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी
माता : ऊषा त्रिपाठी
भाई : दिव्येष त्रिपाठी
जन्म तिथि- 13 अक्तूबर, 2001

इसे भी पढ़ें- CBSE Results 2020: बारहवीं में दिव्यांगी त्रिपाठी ने हासिल किए 99.6 फीसदी अंक

अंक पत्र
हिन्दी : 100
बायो : 100
केमेस्ट्री : 100
फिजिक्स : 99
इंग्लिश : 94

शिक्षक जो पढ़ाएं, उसे ध्यान पढ़ें- यही सफलता का मूलमंत्र
जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल दीपाली घोष ने कहा कि शिक्षक जो पढ़ाएं, उसे ध्यान से पढ़ें। जो समझ में न आए, उसे बार-बार पूछते रहें। यही मंत्र विद्यार्थियों को दिया जाता है। 1992 से जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल हूं। हमेशा ही विद्यार्थियों का रिजल्ट अच्छा आता है। यह और अच्छा करने के लिए उत्साहित, प्रेरित करता है। सब कुछ शिक्षक और विद्यार्थियों के मेहनत का फल है। शिक्षकों को जो बताया जाता है, उस हिसाब से योजना बनाकर विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। विद्यार्थी जितनी बार पूछें, उसे बताते हैं।

क्लास के बाद भी स्कूल में रुककर विद्यार्थियों की मदद करते हैं। शिक्षकों का यही भाव अच्छा रिजल्ट दिलाता है। पठन-पाठन का बेहतर माहौल बनाने में प्रबंधन का विशेष योगदान है। स्कूल में अनुशासन और पढ़ाई साथ-साथ चलती है। 2019 के बैच के 219 विद्यार्थियों में से 218 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है। 110 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी या फिर उससे ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं। दिव्यांगी त्रिपाठी ने सर्वाधिक 99.6 फीसदी मार्क्स हासिल करके स्कूल का मान बढ़ाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें