फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोरोना संक्रमितों को दी जाएगी ये खास सुविधा, ठीक होने के बाद भी उठा सकेंगे लाभ

Tue, 26 May 2020 05:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में क्वारंटीन होने और कोरोना वार्ड में भर्ती होने से पहले अब संक्रमितों को एक किट दिया जाएगा। किट में साबुन, तेल, ब्रश, तौलिया, बाल्टी, मग शामिल होगा। इसका उपयोग क्वारंटीन होने के दौरान भर्ती मरीज करेंगे। ठीक होने के बाद इन सामानों को अपने घर ले जा सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


अब तक बाहर से आए लोग क्वारंटीन के लिए घरों या फिर बाहर से आने के दौरान ही पकड़ लिए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनके पास जरूरत के सामान नहीं मिल पा रहे हैं। इसकी वजह से या तो वह घर से सामानों को मंगा रहे हैं, या फिर खुद ही किसी तरह घर चले जा रहे हैं।

इससे संक्रमण का खतरा और अधिक बढ़ गया है। इसकी वजह से स्वास्थ्य विभाग ने फैसला लिया है कि क्वारंटीन हुए संक्रमित या फिर कोरोना वार्ड में भर्ती होने से पहले मरीजों को किट दिया जाएगा। किट में  नहाने-धोने व सुरक्षा के समान होंगे। ठीक होने के बाद संक्रमित उसे अपने साथ घर ले जा सकते हैं।
विज्ञापन


अब तक संक्रमितों को अस्पताल में मिलने वाले साबुन से ही काम चलाना पड़ता था। कभी-कभी वहां साबुन खत्म भी हो जाता था। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि अब अस्पताल में भर्ती होते समय संक्रमितों को एक किट प्रदान की जाएगी।

इसमें नहाने व कपड़े धोने वाले साबुन, तौलिया, आंवला तेल, एक सैनिटाइजर, ब्रश, टंग क्लिनर, बाल्टी व मग होगा। संक्रमित ठीक होने के बाद घर जाते समय यह सामान अपने साथ ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें