फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फिटनेस समाप्त हो चुके वाहनों पर अब होगी कार्रवाई

Sat, 07 Mar 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को देखते हुए परिवहन विभाग इसी महीने से स्कूली वाहनों की सघन जांच अभियान चलाएगा। अभियान के तहत जनपद में पंजीकृत स्कूली वाहनों की फिटनेस की वैधता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही 15 वर्ष से पुराने और ओवरलोड स्कूली वाहनों की विशेष जांच होगी।
विज्ञापन

जिन वाहनों की फिटनेस आगामी दिनों में समाप्त होने वाली है, उनके संबंध में खंड स्तर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, संबंधित थानाध्यक्षों और विद्यालय प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
जांच के दौरान उन विद्यालयों की भी समीक्षा की जाएगी, जो बार-बार नोटिस मिलने के बावजूद अपने वाहनों की फिटनेस नहीं करा रहे हैं। ऐसे वाहनों की थानावार सूची शिक्षा विभाग और पुलिस को भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि फिटनेस समाप्त वाहनों का संचालन रोका जा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा 15 वर्ष से अधिक पुराने स्कूली वाहनों, निजी वाहनों से बच्चों को ढोने तथा सीटिंग क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। परिवहन विभाग ने अभिभावकों से कम उम्र के बच्चों को दोपहिया वाहन न चलाने देने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें