गोरखपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में चोरी हुई इसे हर कोई जान रहा है। इसका पोस्टर लगाने पर सपा नेता अरविंद शुक्ला की गिरफ्तारी की गई। यह लोकतंत्र के मुंह पर करारा तमाचा है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इस तानाशाही के खिलाफ सपा के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी लोग प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदाता सूची में जोड़ें गए नाम, काटे गए नाम तथा संशोधित एक एक नाम का घर घर जाकर सत्यापन करें। यदि कहीं गड़बड़ी हुई है तो उसे बताएं।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश यादव, डाॅ़ मोहसिन खान, अवधेश यादव, प्रहलाद यादव, यशपाल रावत, कमलेश यादव, डाॅ़ संजय कुमार, शब्बीर कुरैशी, रुपावती बेलदार, मनुरोजन यादव, जियाउल इस्लाम, शहाब अंसारी, शकील अंसारी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सुमन पासवान, विद्या सागर उर्फ छोटू, मिर्जा कदीर बेग, देवेंद्र भुषण निषाद, राजेन्द्र यादव, संजय पहलवान सहित अन्य बहुत से लोग थे।