फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किसान आंदोलन के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली ट्रैक्टर रैली, पुलिस से हुई नोकझोंक

Tue, 26 Jan 2021 10:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकाली। ऐसी सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और उन्हें शहर के बिधियानी मोड़ पर रोक दिया। इससे पूरी सड़क जाम हो गई। पुलिस सपा कार्यकर्ताओं को समझाने पहुंची तो नोकझोंक शुरू हो गई। वहीं मेंहदावल में सपा कार्यकर्ता जयराम पांडेय की अगुआई में थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


ट्रैक्टर मालिकों की पुलिस ने बनाई थी सूची
बता दें कि दिल्ली में किसान बिल के विरोध में गणतंत्र दिवस पर निकाले जाने वाले ट्रैक्टर रैली को लेकर संतकबीरनगर जिला प्रशासन भी सतर्क है। सोमवार को जिले में ट्रैक्टर मालिकों की सूची बनाई गई थी। ट्रैक्टर मालिकों को सुझाव दिए गए थे कि बिना अनुमति के ट्रैक्टर किसी को न दें। इसकों लेकर दिन भर कवायद चली, लेकिन किसी जिम्मेदार ने खुल कर कुछ नहीं कहा।

वैसे डीएम और एसपी ने यहीं कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस सतर्कता बरती जा रही है। किसी को भी कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं है। जो भी कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करेंगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें