सपा पार्षद नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह को ज्ञापन देते हुए।
- फोटो : अमर उजाला।
सपा पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन से होम क्वारंटीन किए गए परिवारों को भोजन और पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। सपा पार्षदों ने इसके अलावा विभिन्न मांगों का ज्ञापन नगर आयुक्त को दिया।
सोमवार को नगर आयुक्त को दिए गए ज्ञापन में पार्षदों ने कहा कि होम क्वारंटीन किए गए परिवारों के सामने खाने-पीने की भी समस्या हो गई है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन की ओर से इनके लिए भोजन पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।
इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में सैनिटाइजेशन के लिए दो अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती करने, सैनिटाइजिंग करने वाले मशीनों की संख्या बढ़ाने, व्यापारिक प्रतिष्ठानों वाले वार्डों में दुकानों के खुलने से पहले सैनिटाइजेशन कराने और सफाई कर्मचारियों को एन 95 मास्क उपलब्ध कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में अशोक यादव जियाउल इस्लाम संजय यादव रमेश यादव असलम सन्नू विश्वजीत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।