फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर एसपी ने कोतवाली थाने का किया निरीक्षण, रायफल नहीं खोल सके नए पुलिस कर्मी

Wed, 17 Jun 2020 08:46 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोतवाल के शरीर के तापमान की जांच करता सिपाही - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने बुधवार की दोपहर कोतवाली थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों से राइफल भी खुलवाई।

विज्ञापन


अधिकतर पुलिसवालों ने तो राइफल खोल कर दिखा दिया, लेकिन कुछ नए सिपाही ऐसा नहीं कर सके। इसके बाद कोतवाल जयदीप वर्मा ने उन्हें राइफल खोलकर दिखाया। साथ ही उसकी साफ-सफाई कैसे की जाती है, इस बारे में भी जानकारी दी।

एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ दोपहर दो बजे अचानक कोतवाली थाने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने थाने के मेस, शौचालय, मालखाना, कार्यालय की साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए की गई व्यवस्था का भी उन्होंने जायजा लिया।
विज्ञापन


थाने के मुख्य द्वार पर सैनिटाइजर रखा मिला। इसके बाद कोतवाल समेत थाने के सभी पुलिसकर्मियों की थर्मल स्कैनिंग की गई। इसके बाद राइफल खोलकर उसकी साफ-सफाई कराई गई। साथ ही कारतूस का मिलान भी कराया गया। एसपी सिटी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान थाने में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। शहर के सभी थानों में पुलिसकर्मियों की रोजाना थर्मल स्कैनिंग की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें