फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा व निर्दलीय पार्षदों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा व निर्दलीय पार्षदों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गोरखपुर। राजघाट पर बने आधुनिक शवदाह गृह में दाह संस्कार के लिए 400 रुपये लिए जाने का सपा और निर्दल पार्षदों ने विरोध किया है। विरोध दर्ज कराने के लिए सपा जनों ने भिक्षाटन किया और इकट्ठा धनराशि नगर निगम में जमा कराई।
समाजवादी पार्टी के महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष जियाउल इस्लाम और पार्षद दल के नेता अशोक यादव के नेतृत्व में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। नगर निगम स्थित पार्क से जुलूस की शक्ल में निकले नेताओं ने गोलघर में विभिन्न दुकानों पर जाकर भिक्षा मांगी। जियाउल इस्लाम ने कहा कि शवदाह गृह के नामपर शुल्क लेना उचित नहीं है। फैसला वापस लेने तक विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में इस मामले में निर्णय लिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान शहाब अंसारी, अमीरुद्दीन अंसारी, मोहम्मद अख्तर, संजय यादव, उज्जैर अहमद, विश्वजीत त्रिपाठी, जुबेर अंसारी, संध्या यादव, अनीस अंसारी, लाल बहादुर पासवान, आकाश चौहान, वजुल्लाह अंसारी, मोहम्मद कुद्दुस, असलम सन्नू, मनोज यादव, रामजन्म यादव, विनोद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें