गोरखपुर जिले में चौरीचौरा क्षेत्र के गौनर गांव निवासी किसान जय बहादुर सिंह की पुत्री सोनल सिंह ने यूपीपीसीएस जे 2022 की परीक्षा में 102वीं रैंक हासिल की। उन्हें यह सफलता पहले प्रयास में ही मिली। उन्होंने सामान्य वर्ग में 102वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
पिता ने बताया कि सोनल हाईस्कूल से लेकर एलएलएम तक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की हैं। वर्तमान में वह बीएचयू से लॉ में पीएचडी कर रही हैं। सोनल ने सफलता का श्रेय इसका माता-पिता को दिया।
लक्ष्य को पाने के लिए एकाग्रता जरूरी
पीसीएस-जे 2022 की परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करने वाले सर्वेश पांडेय ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान दिया। रोजाना कितने घंटे पढ़ाई करते हैं यह मायने नहीं रखता, हमने आज क्या सीखा यह मायने रखता है। किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है।