फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP PCS J 2022: गोरखपुर के दो छात्रों ने किया कमाल, यूपीपीसीएस जे में हुए चयनित

Fri, 01 Sep 2023 03:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

पीसीएस-जे 2022 की परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करने वाले सर्वेश पांडेय ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान दिया। रोजाना कितने घंटे पढ़ाई करते हैं यह मायने नहीं रखता, हमने आज क्या सीखा यह मायने रखता है।
विज्ञापन
सोनल सिंह और सर्वेश पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में चौरीचौरा क्षेत्र के गौनर गांव निवासी किसान जय बहादुर सिंह की पुत्री सोनल सिंह ने यूपीपीसीएस जे 2022 की परीक्षा में 102वीं रैंक हासिल की। उन्हें यह सफलता पहले प्रयास में ही मिली। उन्होंने सामान्य वर्ग में 102वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


पिता ने बताया कि सोनल हाईस्कूल से लेकर एलएलएम तक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की हैं। वर्तमान में वह बीएचयू से लॉ में पीएचडी कर रही हैं। सोनल ने सफलता का श्रेय इसका माता-पिता को दिया।

लक्ष्य को पाने के लिए एकाग्रता जरूरी
पीसीएस-जे 2022 की परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करने वाले सर्वेश पांडेय ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान दिया। रोजाना कितने घंटे पढ़ाई करते हैं यह मायने नहीं रखता, हमने आज क्या सीखा यह मायने रखता है। किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

नौसड़ इलाके के भिलोरा गांव निवासी सर्वेश पांडेय के पिता शशिभूषण पांडेय आरटीओ के अधिवक्ता हैं। सर्वेश ने बताया कि वह रोजाना दस से बाहर घंटे पढ़ाई करते थे। तैयारी के लिए पूर्व के प्रश्न पत्रों को बारीकी से देखते हुए पाठ्यक्रम का चयन किया।

उन्होंने हाईस्कूल की पढ़ाई आदर्श जनता इंटर कॉलेज, नौसड़, इंटर की पढ़ाई जुबली इंटर और बीए और एमए गोरखपुर विश्वविद्यालय से करने के बाद एलएलबी किया है।

वर्ष 2020 में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल करते हुए एलएलएम की डिग्री ली। वर्तमान में वह लखनऊ विश्वविद्यालय में शोध कर रहे हैं। उनकी इस सफलता पर गांव के प्रधान प्रतिनिधि अमित पांडेय, नारद पांडेय आदि ने बधाई दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें