फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राज्यपाल के सामने बेटे ने मां को पहनाया मेडल.. हो गईं भावुक

Fri, 30 Aug 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के टॉपर रितेश के साथ मंच पर पहुंची थीं मां चित्रलेखा
विज्ञापन


जालौन निवासी रितेश का सिविल सेवा में जाना लक्ष्य

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मां और बेटे का रिश्ता बहुत ही भावुक होता है। वह हमेशा अपने बेटे का हौसला बढ़ाती है। दीक्षांत समारोह में एक ऐसा पल आया जब राज्यपाल भी मां-बेटे का प्रेम देखकर भावुक हो गईं। एमएमएमयूटी में बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के टॉपर रितेश ने मंच पर अपनी मां को मेडल पहना दिया और गले से लगा लिया। इस पल को देख हॉल में मौजूद सभी भावुक हो गए। राज्यपाल ने भी रितेश और उसकी मां को पदक के लिए बधाई दीं व निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जालौन जिले के ओरई गांव के रहने वाले रितेश राठौर के पिता धर्मेश राठौर वकील और मां चित्रलेखा गृहिणी हैं। इकलौता पुत्र होने के नाते रितेश को दोनों का हमेशा दुलार मिला। किसी कारणवश पिता समारोह में नहीं आ सके, लेकिन मां इसकी साक्षी बनीं। रितेश जैसे ही पदक लेने के लिए मंच पर पहुंचा कुलाधिपति ने अभिभावक को भी बुलाया। इसके बाद मां चित्रलेखा भी पहुंचीं। रितेश को कुलपति स्वर्ण पदक समेत तीन मेडल मिले। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में उन्होंने 9.77 सीजीपीए हासिल किया था। पहले सेमेस्टर में कम अंक आने के बाद रितेश ने मेहनत की और अंत में टॉपर बने। मेडल मिलने के बाद उसे मां को पहना दिया। रितेश का लक्ष्य सिविल सेवा में जाना है। फिलहाल वह एलएंडटी में कार्यरत हैं। रितेश ने बताया कि जब अंक कम हुए तो उनकी टीचर सौम्या त्रिपाठी ने समझाया और मार्ग दर्शन किया। इसके बाद वह अपनी पढ़ाई में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें