फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से नहीं चलेंगी ये ट्रेन: 5 फरवरी तक निरस्त रहेंगी वाराणसी- प्रयागराज जाने वाली ये ट्रेनें, जानिए क्यों

Sun, 02 Feb 2025 11:19 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

वाराणसी सिटी से 03, 04 एवं 05 फरवरी को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर कैंट से 03, 04 एवं 05 फरवरी को चलने वाली 15129 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 02, 03, एवं 04 फरवरी को चलने वाली 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
ट्रेनें। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन की ओर से अपरिहार्य कारणों से वाराणसी और प्रयागराज जाने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। गोरखपुर से 02 एवं 03 फरवरी को चलने वाली 05004 गोरखपुर-झूसी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। झूसी से 03 एवं 04 फरवरी को चलने वाली 05003 झूसी-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

विज्ञापन


इसी तरह गोरखपुर से 02, 03 और 04 फरवरी को चलने वाली 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस और कानपुर अनवरगंज से 03, 04 और 05 फरवरी को चलने वाली 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

वाराणसी सिटी से 03, 04 एवं 05 फरवरी को चलने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर कैंट से 03, 04 एवं 05 फरवरी को चलने वाली 15129 गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 02, 03, एवं 04 फरवरी को चलने वाली 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


वाराणसी सिटी से 02, 03, एवं 04 फरवरी को चलने वाली 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 03, 04 एवं 05 फरवरी को चलने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। बनारस से 03, 04 एवं 05 फरवरी को चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से 03 फरवरी को चलने वाली 15018 गारेखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस पूर्व परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-वाराणसी जं.-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के स्थान पर पुनः परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-कानपुर सेंट्रल-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-बीना-इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी।

लोकमान्य तिलक से 02 फरवरी को चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस पूर्व परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी जं.-जौनपुर-औंड़िहार के स्थान पर पुनः परिवर्तित मार्ग इटारसी-बीना-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कानपुर सेंट्रल-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बाराबंकी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें