पादरी बाजार (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के शिवपुर सहबाजगंज स्थित राजकीय संप्रेषण गृह में शनिवार शाम खाना कम मिलने पर बाल अपचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर पहुंची गुलरिहा और शाहपुर पुलिस ने हंगामा कर रहे हैं बाल अपचारियों को समझा कर मामले को शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा के शिवपुर सहबाजगंज स्थित राजकीय संप्रेषण गृह (बाल सुधार) में शनिवार की शाम चार बजे बाल अपचारियों का एक गुट खाना कम मिलने पर हंगामा करने लगा और थालियां पटकने लगे।
आरोप है कि किसी को कम किसी को ज्यादा चावल सब्जी मिलने पर थाली से भरी खाना सुरक्षाकर्मियों के ऊपर फेकने लगे। सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह बचाव कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे शाहपुर थाना प्रभारी नीरज राय और गुलरिहा पुलिस बाल अपचारियों को समझा कर शांत कराए। बाल अपचारियों ने तीन घंटे तक हंगामा काटा।