फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: थानों में अब सॉफ्टवेयर तय करेगा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के थानों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने की व्यवस्था अब पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील की पहल पर ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित कराया जा रहा है, जो रोटेशन के आधार पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी स्वत: तय करेगा।
विज्ञापन

नई व्यवस्था से पिकेट, गश्त, डे ऑफिसर, नाइट ऑफिसर और अन्य जिम्मेदारियों के आवंटन में पारदर्शिता आएगी और पक्षपात या मनमानी की शिकायतों पर रोक लगेगी। फिलहाल सॉफ्टवेयर तैयार करने का काम इंजीनियरों की मदद से किया जा रहा है।
इस व्यवस्था के लागू होने के बाद थानों में ड्यूटी प्रबंधन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी। इससे पक्षपात, मनमानी और भेदभाव के लगने वाले आरोप भी खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन

वर्तमान व्यवस्था में अधिकांश थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने की जिम्मेदारी मुंशी के पास होती है। उपलब्ध पुलिस बल के आधार पर वह पिकेट, गश्त, डेस्क, डे ऑफिसर, नाइट ऑफिसर और अन्य जिम्मेदारियां तय करता है। इस प्रक्रिया में कई बार एक ही पुलिसकर्मी को लगातार कठिन या रात्रि ड्यूटी मिल जाती है, जबकि कुछ कर्मियों को अपेक्षाकृत हल्की जिम्मेदारियां मिलती रहती हैं। इसे लेकर समय-समय पर पक्षपात और मनमानी के आरोप भी सामने आते रहे हैं।
ड्यूटी आवंटन का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा, जिससे अधिकारियों को उसकी समीक्षा करने में आसानी होगी। आवश्यकता पड़ने पर तत्काल बदलाव भी किए जा सकेंगे। इससे थानों की कार्यप्रणाली अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और जवाबदेह बनने की उम्मीद है। इस व्यवस्था की तैयारी से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें