- मुख्यमंत्री के पोर्टल पर की गई शिकायत, नहीं हो सका समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जेमिनी पैराडाइज के टावर नंबर 9 की छत पर छठ पूजा रोकने का मामला सामने आया है। वहां पर रहने वालों का आरोप है कि पिछले पांच साल से वह छत पर ही पूजा करते थे, लेकिन इस बार वहां पर छठ नहीं करने दिया जा रहा है। बल्कि, बच्चों के खेल मैदान में छठ करने को कहा है, जो गलत है। क्योंकि जहां पर पिछले कई सालों से छठ किया जा रहा है, वह पर सुविधा भी है। विरोध करने वालों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन समाधान नहीं हो सका है।
जेमिनी अपार्टमेंट के टावर नंबर 9 में रहने वाले धीरेंद्र प्रताप सिंह व आशा सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि पिछले पांच साल वे लोग छत पर छठ पर्व को मनाते आ रहे हैं, लेकिन इस बार नवागत अध्यक्ष ने छठ को छत पर करने से रोक दिया है जो गलत है। संवाद