सोशल साइट पर वित्तमंत्री को दर्शाया सब्जी विक्रेता
बस्ती। वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र नाथ तिवारी ने एसपी हेमराज मीणा को मंगलवार को शिकायती पत्र दिया। इसमें राजेंद्र ने बताया कि पीडब्लूडी के एक अभियंता ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को सोशल साइट पर सब्जी विक्रेता दर्शाते हुए पोस्ट किया है। इसमें वित्तमंत्री को एलआईसी, भारत पेट्रोलियम, आईडीबीआई बैंक, एयर इंडिया आदि को बेचते हुए दिखाया गया है। यह सरकारी कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन है। उन्होंने ने अभियंता पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।