भाजपा नेता उपेंद्र दत्त शुक्ला के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्वांचल में उपेंद्र दत्त शुक्ल की पहचान ब्राह्मण चेहरे के रूप में होती थी, संगठन और कार्यकर्ताओं में इनकी अच्छी पकड़ थी। प्रदेश में जब राजनाथ सिंह की सरकार थी तो उपेंद्र दत्त गोरखपुर में पार्टी के जिलाध्यक्ष थे।
उपेंद्र विद्यार्थी जीवन से ही भाजपा के प्रति काफी निष्ठावान थे। विद्यार्थी परिषद की राजनीति में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उपेंद्र दत्त शुक्ला के निधन की सूचना पर दुख जताया।